Site iconSite icon AR Live News

नव संवत्सर के स्वागत में शहर में निकली भगवा रैली

hindu nav varsh ki shubhkamnayen from bhuvnesh vyas badgaon udaipurhindu nav varsh ki shubhkamnayen from bhuvnesh vyas badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय नववर्ष नव संवत्सर के उपलक्ष्य में रविवार को शहर सहित जिले भर में कई कार्यक्रम होंगे। नव संवत्सर के स्वागत में भारतीय समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को शहर में भगवा युवा वाहन रैली हुई।(nav samvatsar 2025)

नव संवत्सर के उपलक्ष्य में आज उदयपुर शहर में भारतीय समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवा युवा वाहन रैली हुई। इसमें युवाओं का जोश नजर आया। यह रैली फतह स्कूल से रवाना हुई और जगह जगह लोगों ने स्वागत कर नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी। इस रैली में युवाओं में शुरू से ही जोश नजर आया जो कि पूरी रैली के दौरान बना रहा। जैसे जैसे रैली आगे बढ़ती रही वैसे वैसे इस रैली की भव्यता भी और बढ़ती रही।

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में गणगौर घाट पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुलाबी परिधान में महिलाओं ने गणगौर घाट पर घूमर नृत्य भी किया। विदेशी पर्यटकों के लिए गणगौर घाट पर घूमर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। (nav samvatsar 2025)

नव संवत्सर पर रविवार को उदयपुर शहर में शोभायात्रा निकलेगी जो कि गांधी ग्राउंड से रवाना होकर टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न होगी। यहां पर शाम को भजन संध्या भी आयोजित होगी। इसमें भजन गायक प्रकाश माली भजन प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को शंखनाद और घोषवादन के साथ नववर्ष कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शुक्रवार शाम को प्रतिभा प्रकटीकरण कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

शहर से सटे बड़गांव में रविवार को नव संवत्सर पर औदिच्य ब्राह्मण समाज शोभायात्रा निकालेगा। औदिच्य ब्राह्मण समाज बड़गांव कुटुम्ब अध्यक्ष नारायण लाल व्यास के अनुसार रविवार शाम 4.30 बजे समाज के नोहरे से शोभायात्रा शुरू होकर गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए चारभूजा मंदिर पहुंचेगी और यहां से पुनः समाज के नोहरे में आकर संपन्न होगी। नोहरे में शाम 6 बजे से घूमर और गैर नृत्य भी होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version