हरियाणा मेड अवैध शराब के 895 कार्टन बरामद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को उदयपुर व सलूंबर जिले के बॉर्डर पर रेबारियों की ढाणी स्थित एक मकान पर दबिश देकर अवैध शराब का गोदाम पकड़ा है। तस्करों ने खेत में बने सूने मकान को ही अवैध शराब का गोदाम बना रखा था। आबकारी विभाग की टीम ने वहां से 895 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रूपए बतायी जा रही है। जब्त शराब हरियाणा मेड है। excise team raid on house situated at udaipur salumber border area, found warehouse of illegal liquor
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर आबकारी टीम ने उदयपुर व सलूम्बर जिले की सीमा पर रेबारियों की ढाणी क्षेत्र में दबिश की 895 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। मामला दर्ज कर आबकारी टीम अग्रिम जांच कर रही है।
मकान मालिक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि आबकारी निरीक्षक वृत डूंगरपुर राहुल शर्मा को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। जिसमें टीम ने रेबारियों की ढाणी स्थित एक सूने मकान में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब से भरे कुल 895 कार्टन बरामद हुए, जिसमें भारत निर्मित विदेशी शराब के 41568 पव्वे और 750 एमएल की 348 बोतलें बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 75 लाख रूपए आंकी जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

