सीकर में हुई दिलदहलाने वाली घटना : आरोपी पिता बेटा चाहता था, बेटियों के जन्म से नाखुश था
सीकर,(एआर लाइव न्यूज)। सीकर के नीमकाथाना में गुरूवार को पिता ने अपनी ही 5 महीने की जुड़वां बेटियों को मां के सामने जमीन पर पटक कर मार डाला। यह देखकर बेटियों की मां बेहोश हो गयी और उस बेरहम पिता ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बेटियों के शव को दफना तक दिया। आरोपी पिता को बेटा चाहिए था, वह बेटियों के जन्म से नाखुश था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में झगड़े होते थे। sikar man killed his 5 month old twin daughters by slamming them on the floor
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बच्चियों के मामा सुनील यादव का थाने पर फोन आया था। उसने बताया कि बच्चियों के पिता ने उनकी हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास तालाब की जमीन में दफना दिए हैं। इस पर देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे शव निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी पिता अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और घटनाक्रम में लिप्त परिवार के अन्य लोगों के बारे में जांच कर रही है।
महिला ने बताया उसने पहले मेरे साथ मारपीट की, फिर सो रही बेटियों को उठाकर जमीन पर पटक दिया
बच्चियों की मां अनीता ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही पति अशोक कुमार के साथ घर में मामूली विवाद चल रहा था। दोपहर करीब ढाई-तीन बजे विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर गुस्से में आकर बेड पर सो रही अपनी दोनों बेटियों को उठाकर जमीन पर पटक दिया। दोनों बच्चियों की कुछ ही देर में मौत हो गयी। अनीता ने बताया बेटियों को मरता देख वह बेहोश हो गयी। बेटियों की लाश देखकर भी अशोक का दिल नहीं पसीजा और उसने परिवारवालों के साथ मिलकर दोनों बेटियों के शव घर से दो किमी दूर एक प्लॉट में जाकर दफना दिए। होश में आने के बाद उसने मदद के लिए भाई को फोन किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

