Site iconSite icon AR Live News

पौने दो करोड़ का टैक्स बाकी: सूरजपोल में 26 दुकानें सीज

hotel and 26 shops seized in Udaipur ud taxhotel and 26 shops seized in Udaipur ud tax

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर आज शुक्रवार को नगर निगम ने शहर में बड़ी कारवाई करते हुए सूरजपोल चौराहा के पास 26 दुकानें सीज कर दी। देहलीगेट-टाउन हॉल रोड पर एक होटल को भी सीज कर दिया गया।(hotel and 26 shops seized in Udaipur)

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कृष्णचंद पांडे पुत्र कन्हैयालाल पांडे का निगम में 1 करोड़ 83 लाख 49 हजार 294 रूपए का नगरीय विकास कर बाकी है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज सूरजपोल चौराहा के पास स्थित इनकी 26 दूकानें सीज कर दी गई।(hotel and 26 shops seized in Udaipur)

निगम आयुक्त ने बताया कि देहलीगेट-हाउन हॉल रोड पर श्रमजीवी कॉलेज के बाहर स्थित होटल कंचन पैलेस का निगम में 8 लाख 40 हजार 643 रूपए टैक्स बाकी है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में होटल कंचन पैलेस को भी सीज किया गया।

नगरीय विकास कर जमा करने के लिए लोगों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी नगर निगम खुला रहेगा। कोई भी व्यक्ति बकाया टैक्स जमा करवाने या फिर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह नगर निगम में कमरा नंबर 62 में यूडी टैक्स शाखा में संपर्क कर सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version