- राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सवः राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना का भी शुभारंभ
- उदयपुर में भी हुआ जिला स्तरीय समारोहः मुख्यमंत्री ने लाभार्थी से किया वर्चुअल संवाद
- चित्तौड़ व डूंगरपुर कलेक्टर को मिला ई-गवर्नेंस स्टेट अवार्ड
भीलवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को भीलवाड़ा में सभा को संबोधित करते वक्त प्रदेश के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना (आरजेएचएस) योजना का शुभारंभ भी किया।(CM Bhajanlal Sharma in Bhilwara)
राज्य स्तरीय विकास एवं सुशासन उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास और सुशासन के संकल्प में जनता का साथ हमारी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के प्रहरी और चौथा स्तंभ हैं। उनके श्रम और समर्पण को सम्मान देते हुए सरकार ने राजस्थान पत्रकार हेल्थ कवरेज (आरजेएचएस) योजना का शुभारंभ किया है।(CM Bhajanlal Sharma in Bhilwara)
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सा ऐप लॉन्च किया गया है। इससे मरीज घर बैठे अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
उदयपुर: मुख्यमंत्री ने गोगुंदा के पालीवाल से किया वर्चुअल संवाद
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उदयपुर में सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गोगुन्दा निवासी दिव्यांग काश्तकार कृष्णगोपाल पालीवाल से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल बातचीत की। उदयपुर में जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलेक्टर नमित मेहता, निगम आयुक्त राम प्रकाश और यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्मिक एवं लाभार्थी वीसी के माध्यम से समारोह से जुड़े रहे।
चित्तौड़ व डूंगरपुर कलेक्टर तथा आईजी बीकानेर का हुआ सम्मान
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ कलक्टर आलोक रंजन, डूंगरपुर कलक्टर अंकित कुमार सिंह, शासन सचिव (कार्मिक) केके पाठक, महानिदेशक साइबर क्राइम शरद कविराज, आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश को अटल ई-गवर्नेंस स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

