Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: स्कूटी चोर गिरोह का खुलासा, 18 वाहन जब्त, 5 बदमाश गिरफ्तार

udaipur police bust vehicle theft gang udaipur bhupalpura policeudaipur police bust vehicle theft gang udaipur bhupalpura police

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा थाना पुलिस ने उदयपुर शहर में चोरी हो रहे बाइक-स्कूटी (दुपहिया वाहनों) के गिरोह का खुलासा करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। खासबात है कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 18 स्कूटी और बाइक बरामद किए हैं। गिरोह इतना शातिर था कि यह ज्यादातर स्कूटी ही चोरी करता था, क्यों कि स्कूटी आसानी से चोरी हो जाती है और इसके ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में बाइक की तुलना में रेट में अच्छे मिल जाते थे। udaipur police bust two wheeler vehicle theft gang

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के पानेरियों की मादड़ी निवासी (दीपक 22) पुत्र प्रकाश गमेती, गुडली डबोक निवासी राजकुमार बंजारा (27) पुत्र बालुराम, रमेश डांगी (25) पुत्र कन्हैयालाल, , निचला फला गोवर्धन विलास निवासी रामलाल (30) पुत्र शंकर मीणा, चित्तौड़गढ़ के कपासन निवासी दीपजल राय (24) पुत्र प्रकाशचन्द्र को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना दीपक गमेती है। आरोपियों की निशानदेही पर 14 स्कूटी और 4 बाइक बरामद की हैं। वारदात का खुलासा करने वाली भूपालपुरा थाना पुलिस टीम ने इस मामले में सबसे पहले एक आरोपी दीपक गमेती को चिह्नित कर चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा। दीपक ने पूछताछ में गिरोह के अन्य दो-तीन बदमाशों के बारे में बताया। डीएसपी छगन पुरोहित और भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक-एक कर सभी बदमाशों को धरदबोचा और सबसे अहम इनके द्वारा पिछले 3-4 महीनों में चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी की।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि भुपालपुरा थाना क्षेत्र से 5, अम्बामाता थाना क्षेत्र से 4, सुरजपोल और सुखेर थाना क्षेत्र से 2-2 और हिरणमगरी व प्रतापनगर थाना क्षेत्र से 1-1 स्कूटी बाइक चोरी करना कबूला है। चोरी हुए अन्य वाहनों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सरगना दीपक गमेती के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के 5 मुकदमों में चालान हो चुका है, वहीं इसके साथी रामलाल मीणा के खिलाफ भी पूर्व में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।

डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि शहर में दुपहिया वाहन की बढ़ती चोरी की रोकथाम के लिए थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया था। भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार ने थाने की पुलिस टीम गठित कर चोरी हुए वाहनों के आस-पास से सीसीटीवी फुटेज लेने और उन फुटेज से आरोपी की पहचान करने के काम में लगा दिया। कुछ दिन की मेहनत में पुलिस ने दीपक को आईडेंटिफाई कर लिया, पुलिस ने दीपक को चोरी की स्कूटी के साथ ही पकड़ा और उससे पूछताछ में गिरोह के अन्य बदमाशों के नाम मिले।

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि बदमाशों ने ज्यादातर स्कूटी चोरी की। पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि स्कूटी का लॉक किसी भी चाबी से आसानी से खुल जाता है, ऐसे में इसे चोरी करना और ग्रामीण-आदिवासी इलाकों में इसे बेचना दोनों आसान है। उदयपुर के ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में चोरी की स्कूटी 8 से 10 हजार रूपए में बेच देते थे। अक्सर स्कूटी पर ज्यादा कोई ध्यान नहीं देता और आजकल ग्रामीण गांव में घर, बाजार और खेतों पर जाने के लिए स्कूटी काफी उपयोग करने लगे हैं, ऐसे में इन बदमाशों को स्कूटी के ग्राहक भी आसानी से मिल जाते थे।

गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम : थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में एएसआई हीर सिंह, अमृतलाल, सरला, हेडकांस्टेबल दिनेश सिंह, कांस्टेबल विजय सिंह, सोहनलाल, सुनिल कुमार, दिनेश जोशी, देवीलाल, लक्ष्मण सिंह की टीम ने गिरोह का खुलासा किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version