Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने होटल द माउंटेन विला को किया सीज

UDA seized Hotel The Mountain Villa naya kheda udaipurUDA seized Hotel The Mountain Villa naya kheda udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने आज गुरूवार को शहर से सटे नयाखेड़ा क्षेत्र में होटल द माउंटेन विला को सीज कर दिया।(Hotel The Mountain Villa udaipur seized)

यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्व ग्राम नयाखेड़ा में आराजी संख्या 996 /243, 1026 / 243, 1016 / 243, 1013 / 243 में बिना स्वीकृति एवं बिना भू उपयोग परिवर्तन के अवैध रूप से होटल द माउंटेन विला संचालित करने पर आज इसको सीज कर दिया गया।(Hotel The Mountain Villa udaipur seized)

तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि होटल द माउंटेन विला में स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट के साथ सुविधा युक्त कमरों का निर्माण कर लिया गया। शर्मा ने बताया कि विधिवत सुनवाई कर आदेश पारित किया गया। उसके बावजूद संचालक ने अवैध व्यावसायिक गतिविधियां बन्द नहीं की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version