Site iconSite icon AR Live News

नव संवत्सर 2025: उदयपुर में 28 मार्च से होंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम

Nav Samvatsara 2025 Three day program will be held in Udaipur from March 28Nav Samvatsara 2025 Three day program will be held in Udaipur from March 28

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नव संवत्सर के अवसर पर उदयपुर शहर में आगामी 28 मार्च से तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।(Nav Samvatsara 2025 udaipur)

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संरक्षक रमेश शुक्ल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नववर्ष कार्यक्रमों का शुभारंभ 28 मार्च को प्रातः 7.30 बजे शंखनाद से होगा। 28 मार्च को ही शाम 6 बजे टाउन हॉल में स्थानीय प्रतिभाओं का समारोह होगा। महंत इंद्रदेव दास और संत समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबदास महाराज ने भारतीय नववर्ष का महत्व बताते हुए बच्चों को गीता और अन्य धर्मग्रन्थों को पढ़ाने पर जोर दिया।(Nav Samvatsara 2025 udaipur)

संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 मार्च को शाम 4 बजे भगवा युवा वाहन रैली होगी। रैली फतहस्कूल से रवाना होकर सूरजपोल, हाथीपोल, चेतक सर्कल,भारतीय लोक कला मंडल रोड, एमजी कॉलेज रोड, कोर्ट चौराहा, शास़्त्री सर्कल होते हुए टाउन हॉल में संपन्न होगी। इसमें बेणेश्वर धाम के पीठाधीश अच्युतानंद महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा।

शहर में 30 मार्च को दोपहर तीन बजे गांधी ग्राउंड से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा हाथीपोल, देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल होते हुए टाउनहॉल पहुंचेगी। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल होगी जबकि शोभायात्रा के दौरान अखाड़ा प्रदर्शन भी होगा। शाम सात बजे टाउनहॉल में भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भजन गायक प्रकाश माली प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में बड़ीसादड़ी स्थित गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम के पीठाधीश सुदर्शनाचार्य महाराज और झाड़ोल स्थित मांकड़ादेव धाम के गुलाबदास महाराज भी मौजूद रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version