Site iconSite icon AR Live News

डीजीजीआई ने अवैध ऑफशोर ऑनलाइन मनी गेमिंग की 357 वेबसाइट/यूआरएल ब्लॉक किए

DGGI blocked 357 website URL of illegal non-compliant offshore online money gaming entitiesDGGI blocked 357 website URL of illegal non-compliant offshore online money gaming entities

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने ऑफशोर ऑनलाइन गेमिंग संस्थाओं की 357 वेबसाइट/यूआरएल को ब्लॉक किया गया है। ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी, जुआ की आपूर्ति में शामिल लगभग 700 ऑफशोर संस्थाएं डीजीजीआई की जांच के दायरे में हैं। डीजीजीआई के अनुसार यह देखा गया है कि ये संस्थाएं पंजीकरण न करवाकर, कर योग्य भुगतानों को छिपाकर और कर दायित्वों को दरकिनार करके जीएसटी की चोरी कर रही हैं। DGGI blocked 357 website URL of illegal non-compliant offshore online money gaming entities

अवैध गेमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ अभियान चलाते हुए डीजीजीआई ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर आम लोगों से पैसे इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों को टारगेट कर फ्रीज किया है। डीजीजीआई ने लगभग 2000 बैंक खाते और 4 करोड़ रुपये जब्त किए। एक अन्य कार्रवाई में इनमें से कुछ ऑफशोर संस्थाओं की वेबसाइटों पर पाए गए यूपीआई आईडी से जुड़े 392 बैंक खातों को डेबिट फ्रीज कर दिया गया है और इन खातों में कुल 122.05 करोड़ रुपये की रकम अस्थायी रूप से जब्त की गई है।

डीजीजीआई ने उन ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को भी टारगेट किया है, जो भारत के बाहर से संचालित हो रहे थे। जांच में पता चला है कि सतगुरु, महाकाल ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म सहित 247 ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय ग्राहकों को ऑनलाइन मनी गेमिंग की सुविधा दे रहे थे और भारतीय ग्राहकों से पैसे इकट्ठा करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। डीजीजीआई ने अब तक इन प्लेटफॉर्म से जुड़े 166 म्यूल खातों को ब्लॉक कर दिया है। अब तक ऐसे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ऐसे ही अन्य लोगों के खिलाफ जांच जारी है।

डीजीजीआई ने बताया कि कई बॉलीवुड हस्तियां और क्रिकेटरों के साथ-साथ यूट्यूब, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम के प्रभावशाली लोग इन प्लेटफॉर्मों का प्रचार करते हैं। इसलिए जनता को सतर्क रहने और ऑफशोर ऑनलाइन मनी गेमिंग प्लेटफॉर्मों से जुड़ने से बचने की सलाह दी जाती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version