Site iconSite icon AR Live News

परिवहन विभाग ने 4200 वाहन मालिकों को दिया नोटिस

udaipur rto issued notice to 4200 vehicle ownersudaipur rto issued notice to 4200 vehicle owners

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बकाया टैक्स जमा नहीं करवाने पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उदयपुर ने आज गुरूवार को 4200 मोटर मालिकों को नोटिस जारी किया है।(udaipur rto issued notice to vehicle owners)

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 4200 मोटर मालिकों को सरकार का बकाया टैक्स जमा नहीं कराने एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन पाये जाने से नोटिस जारी किए हैं। इन वाहनों को जारी परमिट के साथ-साथ उनके पंजीयन प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिए जाएंगे।(udaipur rto issued notice to vehicle owners)

ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य भारी माल परिवहन करने वाले उन वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर 24 मार्च को उनके कार्यालय में तलब किया है जिन्होंने साल भर का टैक्स अभी तक जमा नहीं कराया है। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की टीमों ने आज बांसवाड़ा में 53, उदयपुर में 26, राजसमंद में 16, डूंगरपुर में 36 तथा सलूम्बर जिले में 8 वाहनों को टैक्स जमा नहीं करवाने पर सीज़ किया। कुल 835 चालान बनाये जाकर 30.46 लाख की जुर्माना राशि वसूल कर कुल 3 करोड़ 35 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version