Site iconSite icon AR Live News

बीएड कॉलेज की लेक्चरर 15000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jodhpur acb arrest lecturer of SLBS college for taking bribeJodhpur acb arrest lecturer of SLBS college for taking bribe

एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने गुरूवार को एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी को 15000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीएड कर रही छात्रा की उपस्थिति पूरी करने और इन्टर्नशिप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में लेक्चरर छात्रा से यह राशि वसूल रही थी। Jodhpur acb arrest lecturer of SLBS college for taking bribe

एसीबी महानिदेशक डा रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर इकाई को एक शिकायत मिली थी कि एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष बीएड कॉलेज की परिवादिया छात्रा से उपस्थिति पूरी करने व इन्टर्नशीप के लिए रिलीविंग लेटर देने की एवज में 15000 रूपए रिश्वत राशि मांग रही हैं और रिश्वत नहीं देने पर छात्रा को परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, इस पर आज गुरूवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी लेक्चरर मीनाक्षी लेक्चरर को 15 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। Jodhpur acb arrest lecturer of SLBS college for taking bribe

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version