एआर लाइव न्यूज। छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर और कांकेर में जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हुआ है और दो जवान घायल हैं। सुरक्षा बलों ने बस्तर के बीजापुर मुठभेड़ स्थल से हथियारों और विस्फोटकों के साथ नक्सलियों के 18 शव और कांकेर के जंगलों से 4 शव बरामद किए हैं। chhattisgarh encounter : 22 naxalites killed by security forces in bijapur and kanker districts
बस्तर पुलिस के अनुसार बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा से लगे जंगलों में ऑपरेशन जारी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने बीजापुर के नक्सलियों के कोर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। तभी नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने काउंटर अटैक कर जवाब दिया। सुरक्षा बलों ने जंगल में नक्सलियों के एक बड़े ग्रुप को घेरा हुआ है।
chhattisgarh encounter : 22 naxalites killed by security forces in bijapur and kanker districts
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

