Site iconSite icon AR Live News

देवास प्रोजेक्ट 3-4 का काम कब शुरू होगा?, विधानसभा में गोगुंदा विधायक ने उठाया सवाल

rajasthan vidhansabharajasthan vidhansabha

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज बुधवार को गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील ने देवास प्रोजेक्ट 3-4 का काम अब तक शुरू नहीं होने पर सवाल खड़े किए।(dewas third-fourth project udaipur)

विधायक प्रतापलाल भील ने इस प्रोजेक्ट की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया की तारीखों का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त परियोजना के अब तक प्रारंभ नहीं होने के पीछे क्या कारण है?। यह परियोजना कब तक शुरू हो जाएगी?। सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि देवास तृतीय और चतुर्थ परियोजना के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके है। वन भूमि प्रत्यावर्तन एवं निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।(dewas third-fourth project udaipur)

मंत्री रावत ने ने कहा कि देवास तृतीय और चतुर्थ परियोजना में स्थानीय निवासियों को पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए डेड स्टोरेज के पानी का उपयोग करने का विचार है। जलदाय विभाग पानी की मांग के अनुसार उपलब्ध करवाएगा। स्थानीय निवासियों को सिंचाई के पानी के लिए आकलन कर निर्णय लिया जाएगा।

विधायक प्रतापलाल भील के सवाल के जवाब में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने चुनाव में फायदा लेने के लिए आनन फानन में फायदा लेने के लिए देवास परियोजना के टेंडर किया था। हमारे मुख्यमंत्री ने इस योजना को आगे बढ़ाया शिलान्यास भी कर दिया है। हम जल्द ही काम आगे बढ़ाएंगे। मंत्री के इस तर्क के बाद सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आपने खुद ही जवाब दिया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में टेंडर हुए, तमाम प्रक्रिया शुरू हुई तो कमी कहां रह गई यह बताएं मंत्री।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version