Site iconSite icon AR Live News

अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ अंतिम संस्कार : बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दी मुखाग्नि

mewar royal family member arvind singh mewar last ride passes away on 16 march funeral at mahasatiyamewar royal family member arvind singh mewar last ride passes away on 16 march funeral at mahasatiya

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का आज सोमवार दोपहर में उदयपुर के आयड़ स्थित महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पिता अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अरविंद सिंह मेवाड़ के भतीजे नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी अपने काका(चाचा) की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और महासतिया पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। (mewar royal family member arvind singh mewar last ride, passes away on 16 march, funeral at mahasatiya)

सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास चौक में अंतिम दर्शनों के लिए आज सुबह अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह रखी गई। बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ ही मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार से जुड़े ठिकानों से आए लोगों ने अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

शंभू निवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होकर जगदीश चौक, घंटाघर, हाथीपोल, देहलीगेट होते हुए आयड़ स्थित महासतिया पहुंची। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने आज अरविन्द सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा कर उनको अंतिम विदाई दी। मेवाड़ के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के पुत्र अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को उनका निधन हो गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version