प्रशिक्षण लेने वालों में 40 प्रतिशत महिलाएं
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की प्रमुख कौशल विकास पहल जिंक कौशल केंद्र ने 40 प्रतिशत महिलाओं सहित 7 हजार से अधिक ग्रामीण युवाओं को बाजार-प्रासंगिक कौशल प्रदान कर रोजगार प्राप्त करने में मदद की है।(Hindustan Zinc skill centers)
जिंक की यह पहल सुरक्षा सेवाओं, खुदरा बिक्री और विपणन, सहायक इलेक्ट्रिशियन, खाद्य और पेय सेवा, ग्राहक संबंध प्रबंधन और माइक्रोफाइनेंस सहित विभिन्न ट्रेडों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करती है। हिन्दुस्तान जिंक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर, स्वास्थ्य सेवा, जल संरक्षण और स्वच्छता के साथ युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे लाने में अग्रणी है।(Hindustan Zinc skill centers)
प्रशिक्षण लेकर युवाओं को प्रमुख स्थानों पर रोजगार मिला है
दरीबा, आगुचा, कायड़, उदयपुर और जावर में स्थापित जिंक कौशल केंद्रों में प्रशिक्षण लेकर युवाओं को भीलवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, साणंद, बैंगलोर, हैदराबाद और लोनावाला जैसे प्रमुख स्थानों पर रोजगार मिला है और इनको 14 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिल रहा है। भारत की शीर्ष 10 सीएसआर कंपनियों में शुमार, हिंदुस्तान जिंक की पहल आत्मनिर्भर राजस्थान बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

