Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में गौ-तस्करी के तीन वर्षों में 880 मामले पकड़े गए, 8 जिले गौ-तस्करी से मुक्त

Cow smugglingCow smuggling

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गौ-तस्करी की रोकथाम पुलिस के लिए हमेशा एक चुनौती रही है, इसके बावजूद पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती रही है। गृह विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर किया जाए तो राजस्थान में बीते तीन वर्षों में गौ तस्करी के 880 मामले पकड़े गए हैं, जिनमें पुलिस ने जांच शुरू की और आधे से अधिक मामलों में चालान तक पेश कर दिए हैं। cow smuggling in rajasthan

वर्ष 2022, 2023 और 2024 के गौ तस्करी के आंकड़ों में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आयी है कि राजस्थान में सबसे ज्यादा गौ तस्करी डीग, अलवर और झालावाड़ में है, क्यों कि यही तीन जिले ऐसे हैं, जहां पूरे प्रदेश में पकड़े गए गौ तस्करी के कुल मामलों में 40 प्रतिशत से अधिक मामले यहीं सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में 8 जिले ऐसे भी हैं, जिन्हें गौ तस्करी से मुक्त माना जा सकता है] क्यों कि बीते तीन वर्षों में यहां गौ तस्करी का एक भी केस सामने नहीं आया है। जालोर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, बालोतरा, फलोदी, झुंझुनू ऐसे जिले हैं, जहां वर्ष 2022, 2023 और 2024 में गौ तस्करी का एक भी केस सामने नहीं आया है। rajasthan 8 districts are free from cow smuggling

मेवाड़ अंचल के हालात भी बहुत अच्छे नहीं हैं। बीते तीन वर्षों में उदयपुर संभाग के उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और सलूंबर सभी 7 जिलों में गौतस्करी के 113 मामले पकड़े गए हैं, इनमें भी चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 38-38 मामले पकड़े हैं। cow smuggling in rajasthan

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा गौ तस्करी डीग जिले में हैं। बीते तीन वर्षों में गौ तस्करी के प्रदेश में पकड़े गए 880 मामलों में सबसे ज्यादा डीग में 180, अलवर में 127, झालावाड़ में 62 मामले पकड़े गए हैं। कुल 880 मामलों में से पुलिस ने 639 केस में चालान पेश किया है, जबकि 108 में एफआर लगायी है और 133 मामले जांच जारी होने के कारण पेंडिंग चल रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version