Site iconSite icon AR Live News

एफसीआई गोदाम और शक्तिनगर में तीन दुकानें सीज

nagar nigam udaipur seized Food Corporation of India food storage depotnagar nigam udaipur seized Food Corporation of India food storage depot

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम उदयपुर ने नगरीय विकास कर (ud tax) जमा नहीं करवाने वाले बड़े बकायादारों पर मंगलवार को भी कारवाई जारी रखी। आज निगम ने भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई गोदाम बिल्डिंग के साथ ही शक्तिनगर में तीन दुकानें भी सीज की।(udaipur FCI godown seized)

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि पुरोहितों की मादड़ी रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम खाद्य संग्रहण आगार की बिल्डिंग को सीज किया गया। भारतीय खाद्य निगम का नगर निगम में 4 लाख 89 हजार 964 रूपए का टैक्स बाकी है। एफसीआई को नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर एफसीआई गोदाम को सीज किया गया।

निगम आयुक्त ने बताया कि शक्तिनगर में आज 3 दुकान भी सीज की गई। अशोक मलिक c/o मोहनलाल मलिक का निगम में 5 लाख 7 हजार 833 रूपए टैक्स के रूप में बाकी है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में तीन दुकानें सीज की।(udaipur FCI godown seized)

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश राज्य हित, शहर हित और नगर निगम हित में शानदार कारवाई कर रहे है। इतनी सख्ती तो निगम बोर्ड को चलाने वाले जनप्रतिनिधि भी नहीं कर पाए जबकि उनके पास भी पूरा पावर था। बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के बाद निगम में नेताओं का सीधा हस्तक्षेप खत्म हो गया तो आयुक्त राम प्रकाश राज्य हित, शहर हित और निगम हित में बकाया वसूली को लेकर शानदार और लगातार सख्त कारवाई कर रहे। आमजन इससे खुश है। हालांकि कुछ व्यापारियों को इससे तकलीफ हो सकती है, अंदर ही अंदर विरोध चल रहा हो, लेकिन ऐसी तकलीफ से आमजन को कोई लेना देना नहीं है। लोगों में एक ही चर्चा है कि विरोध किस बात का, खुद लाखों कमाओं और निगम को मामूली टैक्स भी नहीं देंगे?। ऐसा कब तक चलेगा?। टैक्स तो देना ही पड़ेगा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version