ब्लाइंड मर्डर का खुलासाः आरोपी को शक था कि पत्नी पर है बुरी नजर, संपत्ति के चलते भी विवाद था
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में हुए युवक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मरने वाले युवक के चचेरे भाई थे, इनमें संपत्ति संबंधी पारिवारिक विवाद-रंजिश पहले से ही चल रही थी और कुछ समय से आरोपी को शक था कि चचेरा भाई कालुराम आरोपी की पत्नी पर बुरी नजर रखता है। udaipur sayra police arrest Two cousin brother in murder case
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि सायरा पुलिस ने भानपुरा खिंचियों की वैरी निवासी कालुराम (35) पुत्र कानाराम गमेती की हत्या के आरोप में उसके चचेरे भाइयों भूराराम (35) पुत्र लालाराम गमेती और नोजाराम (32) पुत्र नैनाराम गमेती को गिरफ्तार किया है। 25 फरवरी से कालुराम लापता था, परिजन तलाश कर रहे थे, इसी बीच 5 मार्च को सायरा थाना क्षेत्र के खटा मातारा बीड़े के पास कालुराम का क्षत-विक्षत शव मिला था, मौके पर मिले शव का सिर और धड़ अलग-अलग थे, एक पैर और शरीर का प्राईवेट पार्ट भी कटा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतक की शिनाख्त कालुराम गमेती के रूप में हुई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू की। वारदात के खुलासे में थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत के नेतृत्व में कांस्टेबल नरपतराम और धमेन्द्र की विशेष भूमिका रही है।
हत्या कर गांव में अनजान बनकर घूमते रहे
सायरा थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि आरोपियों भूराराम और नौजाराम और मृतक कालु आपस में चचेरे भाई थे। यही कारण था कि भूराराम के कहने पर कालूराम उनके साथ सूनसान क्षेत्र में चला गया। वहां दोनों आरोपियों ने भूराराम को शराब पिलायी, फिर पत्थर से उसकी हत्या कर दी। 25 फरवरी को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद लाश वहीं छोड़कर गांव आ गए। इधर कालू के लापता होने पर उसके परिजनों ने तलाश की, तब ये दोनों आरोपी भी परिजनों के साथ कालू को तलाशने का नाटक करते रहे और गांव में सामान्य तरीके से घूमते रहे। इन दोनों पर किसी को संदेह नहीं था, लेकिन पुलिस ने जब तकनीकी संसाधनों से पड़ताल की और आरोपियों के बयान लिए तो उनमें कुछ विरोधाभास मिला, संदेह होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करना कबूल लिया।
पुलिस टीम : वारदात के खुलासे में सायरा थानेदार प्रवीण जुगतावत, एएसआई राजेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल यशवन्त सिंह, कांस्टेबल रूपाराम, काना पुरी, नरपतराम, धर्मेन्द्र, मेराराम और साइबर सेल के लोकेश रायकबाल की भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

