Site iconSite icon AR Live News

16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्तः चना दाल के साथ बाजरा और चावल मिलाया जा रहा था

Adulterated gram flour seized in jaipurAdulterated gram flour seized in jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर में सोमवार को शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्त किया गया।(Adulterated gram flour seized )

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर, द्वितीय की टीम ने रीको इंडस्ट्रीयल एरिया, बस्सी में प्लॉट नंबर G-1, 68-A पर स्थित हैल्दी फूड्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया। मिलावट की पुष्टि होकर मौके पर 16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला। बड़ी मात्रा में पूरे राजस्थान में यहां से माल सप्लाई होता है और त्योहारी सीजन में यह मिलावटी बेसन सप्लाई किया जाना था।(Adulterated gram flour seized)

निरीक्षण के दौरान चना दाल के साथ चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर बेसन तैयार किया जा रहा था और इसे छोटी लाल लकड़ा ब्रांड मोतिया बेसन के नाम से पैक किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां 30 किलो की पैकिंग में 538 बोरियां तैयार बेसन की मिलीं। टीम ने बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर पाया गया सारा माल सीज किया गया है। सैम्पल जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कारवाई टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान, सुशील चोटवानी और राजेश नागर शामिल थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version