उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में माइन सेफ्टी एसोसिएशन, उदयपुर क्षेत्र द्वारा 49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 के आयोजन के लिए वार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। जावर माइंस में हुई साधरण सभा की बैठक में खान सुरक्षा उदयपुर के निदेशक बी दयासागर, उपनिदेशक विशाल गोयल, हिंदुस्तान जिंक के जावर माइंस आईबीयू हेड राम मुरारी और उदयपुर क्षेत्र की सभी संगठित एवं असंगठित खदानों के माइन ओनर, माइन एजेंट, माइंस मैनेजर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 55 लोगों ने भाग लिया। 49th Mine Safety Week 2025
कार्यक्रम के दौरान खान सुरक्षा निदेशक बी दयासागर ने खनन सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में असंगठित खदानों की भागीदारी बढ़ाने, खनन क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और खान सुरक्षा सप्ताह को पूरे हर्षोल्लास से मनाने पर चर्चा की। मीटिंग के अंतर्गत आगामी खान सुरक्षा सप्ताह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का क्रम एवं समय सुनिश्चित किया गया।
खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत नवंबर 2025 में फ्लैग ऑफ सेरेमनी से होगी। माइंस इंस्पेक्शन, ट्रेड टेस्ट एवं फर्स्ट ऐड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। समापन समारोह दिसंबर 2025 में आयोजित किया जायेगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

