Site iconSite icon AR Live News

16 फायर ब्रिगेड के 350 फेरे, 125 वनकर्मी, 65 दमकलकर्मी लगे: चार दिन में बुझी सज्जनगढ़ की आग

udaipur sajjangarh sanctuary fire control after 4 days 16 fire brigade, 125 forest workers, 65 firefighters were engagedudaipur sajjangarh sanctuary fire control after 4 days 16 fire brigade, 125 forest workers, 65 firefighters were engaged

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की पहाड़ी पर लगी आग पर चार दिन की जद्दोजदह के बाद पूरी तरह काबू पा लिया गया है। जंगल अब सुरक्षित है। अधिकारियों के नेतृत्व में 125 वनकर्मी, 65 दमकलकर्मी 16 फायर ब्रिगेड के साथ चार दिन 24 घंटे लगातार आग बुझाने में लगे रहे, फायर ब्रिगेड के 350 फेरे लगे और आखिरकार शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। sajjangarh sanctuary fire control after 4 days

चार दिन तक बिना रूके और बिना नींद लिए लगातार काम करने से वनकर्मी और दमकलकर्मी काफी थक गए थे, तब बीती रात एपीसीसीएफ केसी मीणा खुद फायर बीटर लेकर जंगल में उतरे तो उन्हें देखकर स्टाफ में जोश भर गया और सभी आग पर काबू पाने में जुट गए। सबसे बड़ी जीत यह रही कि अभयारण्य के वन्यजीवों को नुकसान नहीं हुआ। रात भर उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता, सीसीएफ सुनील छिद्री, डीएफओ सुनील कुमार, निगम आयुक्त रामप्रकाश, चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी, फायर ऑफिसर शिवराम मीणा सहित अन्य अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे। निगम ने आज शनिवार को भी एहतियातन मौके पर दो फायर ब्रिगेड और दस कार्मिकों को तैनात किया हुआ है।

चीफ फायर ऑफिसर बाबूलाल चौधरी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र, सूखी झाड़ियां और हवा के पल-पल बदलते रूख ने आग बुझा रही टीमों की काफी चुनौतियां बढ़ा दी थीं। हालांकि अधिकारियों के नेतृत्व में हुए टीम वर्क ने वन्यजीव अभयारण्य में लगी आग पर काबू पाने के मिशन को सफल बना दिया। इस मिशन को पूरा करने 16 फायर बिग्रेड उपयोग में ली गई और बार बार पानी खत्म होने पर फायर ब्रिगेड को करीब 350 फेरे करने पड़े।

शुरूआत में निगम की 12 फायर ब्रिगेड को इस आग को बुझाने में उपयोग में लिया गया था, उसके बावजूद आग बढ़ती चली तो हिन्दुस्तान जिंक और नारायण सेवा संस्थान की एक-एक गाड़ी भी मंगवाई गई। तमाम कोशिशों के बावजूद रूक रूक कर आग की लपटे उठती रही तो शुक्रवार को नगर परिषद चित्तौड़ और नाथद्वारा नगर पालिका से भी एक-एक फायर ब्रिगेड बुलाई गई। वहीं वन विभाग ने भी आग की स्थिति को देखते हुए उदयपुर शहर में लगे सभी वनकर्मियों के साथ ही आस-पास की सभी रेंज से भी स्टाफ बुला लिया गया था। तमाम संसाधनों और मानन संसाधन के अथक प्रयास के चलते आग पर काबू पाया जा सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version