अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष सत्र में विशेषज्ञों ने स्क्रीनिंग और नई सर्जरी तकनीकों पर दिया जोर
उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर में 7 और 8 मार्च 2025 को ब्रैस्ट कैंसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया और एसोसिएशन ऑफ मेडिकल अपडेट्स की संयुक्त राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने किया। देशभर से आए 300 से अधिक कैंसर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी, स्क्रीनिंग तकनीकों और उपचार के नवीनतम तरीकों पर चर्चा की। सम्मेलन में ऑपरेटिव प्रक्रियाओं का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे स्थानीय विशेषज्ञों और रोगियों को लाभ मिला। national conference of breast cancer awareness and advanced treatment techniques in geetanjali medical college and hospital udaipur
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर विशेष डिबेट आयोजित की गई, जिसमें स्तन कैंसर जागरूकता और समय पर जांच के महत्व पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने जोर दिया कि गीतांजली कैंसर सेंटर में विश्वस्तरीय तकनीकों की उपलब्धता से उदयपुर और आसपास के मरीजों को उन्नत उपचार सुविधाएं मिल रही हैं।
सम्मेलन की ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. गरिमा मेहता और ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ आशीष जाखेटिया ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह कॉन्फ्रेंस स्तन कैंसर उपचार में हो रहे नवाचारों को अपनाने और चिकित्सा जगत में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। geetanjali medical college and hospital
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

