Site iconSite icon AR Live News

राहगीरों से लूट और बाइक चोर बदमाश गिरफ्तार, चेन स्नेचर और दुकान में सेंधमारी करने वाला भी धरा गया

udaipur police arrest chain snatcher and theft gang accused seizes 5 bikesudaipur police arrest chain snatcher and theft gang accused seizes 5 bikes

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सवीना थाना पुलिस ने राहगीरों से लूट और बाइक चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 बाइक बरामद की हैं, वहीं नकदी से भरे बैग लूट की वारदात का खुलासा किया है। वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस ने पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूट ले जाने वाले बदमाश को धरदबोचा है और गोवर्धन विलास पुलिस ने भी मोबाइल शॉप में चोरी का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। udaipur police

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि बाइक चोर गिरोह के मुख्य बदमाश लालमगरी, सविना निवासी शिवा उर्फ शिवलाल पुत्र मणीलाल को गिरफ्तार किया है। मुखबीर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र का शिवा नाम के बदमाश की गतिविधि कुछ संदिग्ध है और 4-5 हजार रूपए में भी बाइक बेचने को तैयार है।

निगरानी करने पर शिवा पर संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर आरोपी शिवा ने बाइक चोरी करना और अन्य साथी बदमाशों के साथ मिलकर गत माह पुराना आरटीओ रोड पर य सुपर मार्केट के बाहर एक व्यक्ति से रूपयो से भरा बैग लूट की वारदात कबूल की। इसके अलावा राहगीरों से भी मोबाइल लूट की वारदातें कबूली हैं। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 5 बाइक बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की बाइक के नंबर बदलकर आदिवासी क्षेत्र में किसी को भी 4-5 हजार रूपए में बेच देता था। आरोपी से गिरोह के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

गोवर्धनविलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि 23 फरवरी को क्षेत्र के अरूण जैन ने उनकी मोबाइल शॉप से रात के समय नकदी और मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। बदमाश दुकान में लगे जंगले को तोड़कर घुसे थे और नगदी-मोबाइल चोरी कर ले गए थे। मामले की तफ्तीश कर बोरी गांव कुराबड़ निवासी भावेश पुत्र जगदीश और खेरोदा के कच्छेर विकेला गांव निवासी मनीष पुत्र हरजी को गिरफ्तार किया है। udaipur police

प्रतापनगर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को बोहरागणेश जी क्षेत्र निवासी पुष्पाबाई ने रिपोर्ट दी थी कि वे हॉस्पिटल से इलाज करा कर घर लौट रहे थी, वे प्रतापनगर चौराहे के पास पैदल-पैदल जा रही थी, तभी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र लूट कर ले गए। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, आरोपियों को चिह्नित किया गया, पड़ताल में पता चला कि मिठु उर्फ मिठा लाल ने उसके साथी मुकेश व पुंजा के साथ मिलकर महिला के साथ लूट की थी। आरोपियों की तलाश कर आज अमरपुरा खेरोदा निवासी मिठु उर्फ मिठा लाल पुत्र नारायण लाल को गिरफ्तार किया गया। udaipur police

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version