Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर महिला समृद्धि अर्बन बैंक सहित पांच भवन सीज : यूडी टैक्स जमा नहीं करवाया

Udaipur Mahila Samridhi Urban Bank building seized UD tax not depositedUdaipur Mahila Samridhi Urban Bank building seized UD tax not deposited

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर आज शुक्रवार को नगर निगम ने उदयपुर में यूनिवर्सिटी रोड आयड़ स्थित दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन कॉपरेटिव बैंक वाली बिल्डिंग सहित शहर में पांच भवन सीज कर दिए।(Udaipur nagar nigam seized five buildings)

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि यूनिवर्सिटी रोड आयड़ क्षेत्र में पंकज जैन का निगम में 21 लाख 6 हजार 155 रुपए टैक्स बाकी हैं। टैक्स जमा नहीं करवाने पर इनकी बिल्डिंग सीज की गई। इस बिल्डिंग में दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन कॉपरेटिव बैंक, खालसा रेस्टोरेंट, विराट इलेक्टिकल्स के साथ ही जिम वर्ल्ड संचालित हो रहा है।(Udaipur nagar nigam seized five buildings)

13,पंचशील मार्ग बापूबाजार, टाउनहॉल रोड पर हरीश कंधारी का 12 लाख 32 हजार 752 रुपए टैक्स बाकी है। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में इनकी बिल्डिंग सीज की गई। 5,नेहरू बाजार, शबीर हुसैन/ गुलाम अब्बास का निगम में 10 लाख 78 हजार 539 रुपए टैक्स बाकी हैं। नेहरू बाजार स्थित इनकी बिल्डिंग को सीज किया गया। इसमें व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थी।

सब सिटी सेंटर सवीना में सागर प्रॉपर्टी कॉम्पलेक्स का निगम में 6 लाख 83 हजार 79 रुपए टैक्स बाकी है। इस बिल्डिंग का टैक्स जमा करवाने पुष्कर को नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर इनकी व्यावसायिक बिल्डिंग भी सीज की गई। 80, नेहरू बाजार में अलका देवी ने निगम में 12 लाख 5 हजार 777 रुपए बकाया टैक्स जमा नहीं करवाया। आज इनकी बिल्डिंग भी सीज की गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version