सांसद, वन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे : 100 से ज्यादा वनकर्मी, 22 फायरब्रिगेड सहित फायरकर्मी, 40 पुलिसकर्मी लगातार आग बुझाने का कर रहे प्रयास
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सज्जनगढ़ अभयारण्य के बैक साइड एरिया में पहाड़ी पर लगी आग पर आज गुरूवार को भी काबू नहीं पाया जा सका है। 100 से ज्यादा वनकर्मी, सभी फायर स्टेशनों के दमकलकर्मी सहित करीब 22 फायरब्रिगेड और 40 पुलिसकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग ने अभयारण्य और आसपास के करीब 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र को चपेट में ले लिया है। fire in sajjangarh sanctuary हवा के साथ आग डायरेक्शन बदल रही है, जिससे आग अभयारण्य के पिछले हिस्से से बायोलॉजिकल पार्क और आबादी बस्ती की ओर बढ़ रही है, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है, सभी प्रयासों के जरिए आग को बायोलॉजिकल पार्क की बाउंड्री से पहले ही रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन सज्जनगढ़ अभयारण्य की बाउंड्री से नजदीक 4-5 कच्चे-पक्के घरों को खाली करवाया गया है और सज्जनगढ़ में पर्यटकों की एंट्री बंद की हुई है।
अभयारण्य में फैलती आग की स्थित को देखते हुए आज गुरूवार को सांसद मन्नालाल रावत, कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल, वन संरक्षक सुनील, डीएफओ मुकेश सैनी, अजय चित्तौड़ा, पुलिस एडिशनल एसपी, डीएसपी, 5 थानों के एसएचओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
हवा के साथ आग डायरेक्शन बदल रही है
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आग हवा के साथ डायरेक्शन बदल रही है, यह बड़ी चुनौती है। लगातार आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। मौके पर सभी वनकर्मियों के साथ एडि.एसपी, डीएसपी, 5 थानों के एसएचओ और करीब 40 पुलिसकर्मी और फायरब्रिगेड मौके पर हैं। वनकर्मी मैनुअल तरीके से फायरबीटर के जरिए आग बुझाने के प्रयास में जुटे हैं, वहीं फायरकर्मी पानी और स्प्रे कर आग बुझा रहे हैं। काफी हिस्से में लगी आग पर काबू पाया जा चुका है। आग पास की आबादी बस्ती या बायोलॉजिकल पार्क की तरफ नहीं बढ़े इसके प्रयास भी किए जा रहे हैं। fire in sajjangarh sanctuary
बायोलॉजिकल पार्क की चिंता : शेर, टाइगर, पैंथर सहित कई वन्यजीव
बायोलॉजिकल पार्क की बाउंड्री के पास आग पहुंच चुकी है। आग पर काबू पाने की वनकर्मी हर संभव प्रयास कर रहे हैं और कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह से आग को बायोलॉजिकल पार्क की बाउंड्री को पार न करने दिया जाए। बायोलॉजिकल पार्क में शेर, टाइगर, पैंथर सहित 60 से अधिक प्रजाति के वन्यजीव हैं।
शहर के कई क्षेत्रों से दिख रहा है आग का धुआं
सज्जनगढ़ अभयारण्य की पहाड़ियों पर लगी आग शहर के कई इलाकों से दिखायी पड़ रही है। कई किलोमीटर दूर से पहाड़ी से उठता धुंआ साफ देखा जा रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

