उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सवीना थाना पुलिस ने अंतरराज्जीय चोर गिरोह का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों बदमाश भीलवाड़ा और अजमेर के रहने वाले हैं, ये कार से उदयपुर आते थे, आउटर इलाकों के घरों की रैकी कर मिनटों में चोरी को अंजाम देकर वापस भीलवाड़ा फरार हो जाते थे। जब तक मकान मालिक को चोरी का पता चलता, ये बदमाश तो जिले के बाहर पहुंच जाते थे। गिरोह के बदमाशों ने उदयपुर के घरों से लाखों के जेवर नकदी चोरी करने के अलावा जयपुर शहर, अजमरे में चोरी करना भी कबूला है। udaipur savina police arrest interstate thieves gang
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के फुलिया कला निवासी दीपु पुत्र रामस्वरूप, लीलाराम पुत्र गंगाराम और अजमेर जिले के टांटोटी निवासी कालु पुत्र नन्दा गुडगांव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर सहित अन्य जिलों में घरों में चोरी-नकबजनी के प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ कर उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र के घरों से चोरी किए सोने-चांदी के जेवरों और नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बदमाश इतने शातिर सूना मकान दिखते ही मिनटों में देते चोरी को अंजाम: ये चोरियां कबूलीं
- दिसम्बर 2024 में सी-ब्लॉक सेक्टर 09 सविना में शाम के समय में घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रूपये के जेवर और नकदी चोरी करना।
- 15 फरवरी 2025 को सेक्टर 9 निवासी भगवती प्रसाद पुत्र विरभद्र आमेटा के घर से शाम के समय ताला तोडकर करीब पांच लाख रूपये के जेवर और 40 हजार रूपये नकद चोरी करना। करके ले जाना।
- करीब 6-7 माह पूर्व 200 फिट रोड जयपुर में रात्रि के समय में सूने मकान में घूसकर मकान का ताला तोड़कर चार लाख रूपये के जेवर व नकदी चोरी करना।
- करीब 8-9 माह पूर्व वैशाली नगर जयपुर में एक ही रात में तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले जाना।
कार RJ06 का पीछा करते-करते पुलिस गिरोह तक पहुंची
थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि 15 फरवरी को सेक्टर 9 निवासी भगवती प्रसाद पिता विरभद्र आमेटा ने थाने पर रिपोर्ट दी थी कि वे परिवार सहित शाम 7.30 बजे रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में प्रतापनगर गए थे। रात को करीब सवा दस बजे लौटे तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा था। घर की अलमारियां चेक तो करीब 7 तोला सोने एवं चांदी जेवर और 40 हजार रूपए नकद चोरी हुए थे। पुलिस टीम ने इस चोरी के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। कई फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध कार दिखी, जिस पर सिर्फ आरजे-06 ही नजर आ रहा था। पुलिस टीम ने भीलवाड़ा में इस संदिग्ध कार की तलाश की तो काफी पड़ताल और मुखबीर तंत्र की मदद से बाद गिरोह के एक बदमाश तक पहुंच गए, जिसके बाद हमने तीनों बदमाशों को धरदबोचा।
चोरी करते ही छोड़ देते थे शहर
पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी करने की नियत से ही उदयपुर कार लेकर आते थे। कार से घूमकर शहर के बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों के सूने मकानों की रैकी करते थे और जैसे ही कहीं सूना मकान दिखता, तो कार को उस घर से कुछ दूरी पर खड़ा करते थे, ताकि कार पर किसी की नजर न पड़े, इसके बाद उस सूने मकान के मिनटों में ताले तोड़ चोरी को अंजाम देकर कार से फरार हो जाते थे। बदमाश चोरी के बाद तत्काल उदयपुर छोड़ भीलवाड़ा लौट जाते थे।
गिरोह के खुलासे में सवीना थानाधिकारी अजय सिंह राव, हेडकांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, कांस्टेबल मांगीलाल, विक्रम सिंह, प्रीतम सिंह, छगनलाल की विशेष भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

