Site iconSite icon AR Live News

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनेगा

ropeway project Sonprayag to Kedarnath and Govindghat to Hemkund Sahib Jiropeway project Sonprayag to Kedarnath and Govindghat to Hemkund Sahib Ji

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी लंबे और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण पर 4081.28 करोड़ रुपये की लागत आएगी जबकि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक बनने वाले रोपवे पर 2730.13 करोड़ की लागत आएगी। (Ropeway Sonprayag to Kedarnath Uttarakhand)

यह रोपवे सबसे उन्नत ट्राई केबल डिटेचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर आधारित होगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रति दिन 18000 यात्रियों को ले जाएगी। इससे तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा का समय 8 से 9 घंटे से घटकर करीब 36 मिनट रह जाएगा।(Ropeway Sonprayag to Kedarnath Uttarakhand)

केदारनाथ मंदिर तक की यात्रा गौरीकुंड से 16 किमी की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और वर्तमान में इसे पैदल या टट्टू, पालकी और हेलीकॉप्टर द्वारा तय किया जाता है। प्रस्तावित रोपवे की योजना मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करने और सोनप्रयाग तथा केदारनाथ के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

केदारनाथ 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3583 मीटर (11968 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह मंदिर साल में अक्षय तृतीया (अप्रैल-मई) से दीपावली (अक्टूबर-नवंबर) तक लगभग 6 से 7 महीने तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है और इस मौसम के दौरान सालाना लगभग 20 लाख तीर्थयात्री यहां आते हैं।

गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी का सफर भी होगा आसान

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोपवे परियोजना के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। इससे आने वाले समय में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी का सफर भी आसान हो जाएगा। हेमकुंड साहिब जी की यात्रा गोविंदघाट से 21 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई है और इसे पैदल या टट्टू या पालकी द्वारा पूरा किया जाता है। रोपवे के निर्माण पर 2730.13 करोड़ रुपये होगी।

यह रोपवे गोविंदघाट से घांघरिया(10.55 किमी) तक मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला(एमडीजी) पर आधारित होगा, जिसे घांघरिया से हेमकुंड साहिब जी (1.85 किमी) तक सबसे उन्नत ट्राइकेबल डिटैचेबल गोंडोला (3 एस) तकनीक से जोड़ा जाएगा, इसका डिजाइन इस तरीके से तैयार किया जाएगा जिससे इसकी क्षमता प्रति घंटे प्रति दिशा 1100 यात्री (पीपीएचपीडी) होगी और यह प्रतिदिन 11000 यात्रियों को ले जाएगा।

हेमकुंड साहिब जी उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक अत्यंत श्रद्धेय तीर्थ स्थल है। इस पवित्र स्थल पर स्थापित गुरुद्वारा मई से सितम्बर के बीच साल में लगभग 5 महीने के लिए खुला रहता है और हर साल लगभग 1.5 से 2 लाख तीर्थयात्री आते हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version