Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: बदमाश इमरान कुंजड़ा की दहशत पर लगा ब्रेक, “चूहा” मारने पर मिली उम्रकैद की सजा

udaipur court sentence life imprisonment to imran kunjda in murder caseudaipur court sentence life imprisonment to imran kunjda in murder case

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के एससी/एसटी कोर्ट ने मंगलवार को हत्या के एक मामले में कुख्यात बदमाश इमरान कुंजड़ा को आजीवन कारावास और दो लाख रूपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। इमरान कुंजड़ा पर मई 2009 में उदयपुर कोर्ट परिसर में ही वसीम उर्फ चूहा की हत्या करने का आरोप था। udaipur court sentence life imprisonment to imran kunjra in murder case

हिस्ट्रीशीटर इमरान कुंजड़ा को उम्रकैद की सजा होने से अब उदयपुर शहर से एक कुख्यात बदमाश की दहशत पर ब्रेक लग गया है। लेकिन अब जरूरी है कि उदयपुर पुलिस इसकी गैंग के मुजफ्फर उर्फ गोगा या सद्दाम कांकरोली जैसे दूसरे बदमाशों को सिर न उठाने दें और ये इमरान की गैंग के मुखिया न बन जाएं। इमरान कुजड़ा गैंग में हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा भी हत्या मामले में चालानशुदा शहर का कुख्यात बदमाश है।

स्पेशल पीपी राकेश मोगरा ने बताया कि मुखर्जी चौक धानमंडी हाल अंबामाता थाना क्षेत्र निवासी इमरान कुंजड़ा ने 14 मई 2009 को कोर्ट परिसर में विरोधी बदमाश वसीम उर्फ चूहा की हत्या कर दी थी। 14 मई 2009 को पुलिस अलग-अलग केस में पेशी पर इमरान कुंजड़ा और वसीम उर्फ चूहा को कोर्ट लेकर आयी थी। इन दोनों को ही कोर्ट परिसर में बनी बैरक में रखा गया था।

इमरान कुंजड़ा सेंट्रल जेल से ही वसीम उर्फ चूहा की हत्या की योजना बना कर आया था। इमरान सेंट्रल जेल में जग के हत्थे को तोड़कर उसका धारदार हथियार बनाकर पेशी पर साथ लेकर आया था। बैरक में मौका मिलते ही इमरान कुंजड़ा ने वसीम उर्फ चूहा की उस धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। भूपालपुरा के तत्कालीन थानाधिकारी वर्तमान में पीटीएस खेरवाड़ा कमांडेंट नरपत सिंह रावल ने मामले का अनुसंधान कर गवाहों और साक्ष्यों के साथ कोर्ट में चालान पेश किया था।इस मामले में 28 गवाह, 59 दस्तावेज पेश हुआ और 4 आर्टिकल सबमिट किए गए। मामले में सुनवायी करते हुए आज कोर्ट ने इमरान कुंजड़ा को आजीवन कारावास और दो लाख रूपए आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।

इमरान कुजड़ा अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है, इसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, फायरिंग, एक्सटॉर्शन, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में 49 मुकदमें शहर के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पिछले लंबे समय से उदयपुर शहर में कमजोर ग्रामीण आदिवासियों में इमरान कुंजड़ा की दहशत बनी हुई थी। भूमाफिया इमरान कुजड़ा के जरिए कमजोर ग्रामीण आदिवासियों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा कर उन्हें औने-पौने दामों में जमीनें बेचने पर मजबूर किया जा रहा था। पिछले दिनों सवीना क्षेत्र से भी इमरान कुंजड़ा ने उदयपुर के एक भूव्यवसायी का अपहरण कर उससे फिरौती की मांग की थी। udaipur court sentence life imprisonment to imran kunjra in murder case

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version