हर्षनगर रामपुरा चौराहा स्थित घर से की थी चोरी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंबामाता पुलिस ने पिछले दिनों चार चोरों को गिरफ्तार कर शहर में हो रही रही चोरियों का खुलासा किया था। चोर गिरोह से एक चोरी में पुलिस ने 11 लाख रूपए कीमत के जेवर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हर्षनगर रामपुरा चौराहा निवासी विजय सिंह नरूका के घर से बदमाशों द्वारा चोरी किए गए सभी गहने बरामद किए हैं। udaipur ambamata police recovered Gold jewellery worth 11 lakh rupees from thieves gang
थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि 25 फरवरी को चोर गिरोह के इंद्रा कॉलोनी गोवर्धनविलास निवासी महेन्द्र नाथ पुत्र नारायण नाथ, डालचन्द्र पुत्र नारायण नाथ, लोकेश नाथ पुत्र देवीलाल कालबेलिया और पूर्बिया कॉलोनी अंबामाता निवासी कालू उर्फ दिता पुत्र नारायण कालबेलिया को गिरफ्तार किया था। ये बदमाश कचरा बीनने वाले और कबाड़ी बनकर कॉलोनियों में घूमकर रैकी करते थे, कॉलोनी, सूने मकानों और रास्तों की फोटो वीडियो बनाकर प्लानिंग करते थे और फिर चोरी-नकबजनी को अंजाम देते थे। बदमाशों को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से गृहभेदन औजार, मोबाइल जब्त किए थे।बदमाशों ने पूछताछ में अंबामाता सहित शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 15 चोरी-नकबजनी करना कबूला था।
अन्य वारदातों में चोरी हुए जेवर-नकदी की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी
पूछताछ में पता चला बदमाशों ने बीते दिनों रामपुरा चौराहे के पास हर्ष नगर स्थित घर से 10-12 तोले सोने के जेवर, चांदी के जेवर और नकदी चोरी की थी। यह घर विजय सिंह नरूका है, जिन्होंने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। मामले में पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 11 लाख रूपए कीमत के जेवर बरामद किए हैं। चोरों द्वारा कबूली गयीं अन्य चोरियों में चोरी हुए जेवर-नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पूर्व में की गयी चोरियों में जेवर कहां-किसको बेचे गए हैं, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। चोरों से जेवर बरामदगी में एएसआई अमजद खान की विशेष भूमिका रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

