स्टूडेंट्स में रोष- बोले 12वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं, अब नीट यूजी की तैयारी के लिए समय नहीं बचा
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) यूजी 2025 एग्जाम मई में होने वाला है। इस बार एमबीबीएस करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के साथ ही राजस्थान से बीएससी नर्सिंग, बीपीटी और पैरामेडिकल में बेचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का कोर्स करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को भी नीट यूजी 2025 परीक्षा देना अनिवार्य होगा। नीट यूजी के जरिए ही स्टूडेंट्स इन कोर्सेज में एडमीशन ले सकेंगे। इस संबंध में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (RUHS) ने निर्णय लेकर ऑर्डर जारी कर दिया है। RUHS Order to neet ug compulsory for bsc nursing, BPT and paramedical lab technology and BRT courses in rajasthan
जारी आदेश के अनुसार आरयूएचएस से संघटक/सम्बद्ध राजकीय/स्ववित्त पोषित/निजी महाविद्यालयों में संचालित कोर्सेस बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी), पैरामेडिकल में बेचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी (बीआरटी) और बेचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (बीएससी एमएलटी) में वर्ष 2025-26 में एडमीशन के लिए NEET UG 2025 की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इन कोर्सेज में प्रवेश सम्बन्धी कार्यवाही अभ्यार्थियों के नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा-2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न की जाने वाली ऑनलाईन काउन्सलिंग के माध्यम से मेरिट-कम-च्वाईस के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी।
7 मार्च फॉर्म भरने की लास्ट डेट, स्टूडेंट्स में रोष
इन कोर्स में एडमीशन लेने के इच्छुक छात्रों के पास नीट-यूजी 2025 का फॉर्म भरने के लिए अभी सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 मार्च बतायी जा रही है, जबकि मई में नीट यूजी 2025 की परीक्षा होनी है। आरयूएचएस के इस निर्णय से इन कोर्स को करने के बारे में विचार कर रहे स्टूडेंट्स में रोष है। कुछ ने इस बारे में विरोध भी दर्ज करवाया है।
स्टूडेंट्स का कहना है कि 12वीं बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं, अब उनके पास नीट की तैयारी करने का समय तक नहीं बचा है और आयूएचएस ने अचानक से नीट यूजी के फॉर्म भरने की लास्ट डेट से 7 दिन पहले ऐसा आदेश जारी किया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि सरकार चाहे तो इसे अगले सत्र 2026-27 से लागू कर सकती है, इससे छात्रों को नीट यूजी की तैयारी को लेकर स्पष्टता रहेगी।
इन चार कोर्स के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों में पहले ही तरह होंगे एडमीशन
जारी आदेशानुसार बीएससी नर्सिंग, बीपीटी और पैरामेडिकल में बेचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी एवं मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य सभी स्नातक/स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमा में प्रवेश विश्वविद्यालय स्तर पर सम्पन्न की जाने वाली प्रवेश परीक्षा 2025-26 (पूर्व शैक्षणिक सत्रों की भांति) में प्राप्तांकों के आधार पर ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन काउन्सलिंग के माध्यम से मेरिट-कम-च्वाईस के आधार पर सम्पन्न करवायी जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

