Site iconSite icon AR Live News

हरिदासजी मगरी में आठ बिल्डिंग सीज : बिना स्वीकृति होता रहा निर्माण,अब जागा नगर निगम

nagar nigam Udaipur seizes buildings being constructed without permissionnagar nigam Udaipur seizes buildings being constructed without permission

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम की भवन अनुमति शाखा की टीम ने शहर के हरिदासजी की मगरी क्षेत्र में बिना अनुमति और स्वीकृति विपरीत बन रही आठ बिल्डिंग को आज सोमवार को सीज कर दिया। निगम की भवन अनुमति शाखा ने लंबे समय बाद इस प्रकार की कारवाई की है। निगम की राजस्व शाखा बकाया नगरीय विकास कर को लेकर लगातार कारवाई कर रही है।(udaipur Haridasji ki Magri Eight buildings seized)

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में बिना स्वीकृति बन रही आठ बिल्डिंग को सीज किया गया। लिलेश कुमावत ने बिना अनुमति भूतल के साथ एक मंजिल, शांता मेहता ने भूतल के साथ दो मंजिल, सुनील सोनी ने बेसमेंट व भूतल के साथ तीन मंजिल, खेमराज मनवानी ने भूतल के साथ तीन मंजिल, मनोज गुप्ता ने भूतल के साथ दो मंजिल निर्माण कर लिया। इन लोगों ने सेटबैक में भी निर्माण कर लिया था।(udaipur Haridasji ki Magri Eight buildings seized)

इसी क्षेत्र में राकेश कोठारी ने स्वीकृति विवरीत अतिरिक्त बेसमेंट बना दिया। निगम आयुक्त ने बताया कि उर्मिला सिंघवी ने दो भूखंडों पर सेटबैक में निर्माण कर लिया। इनको भी सीज किया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि आज कारवाई की गई वह क्षेत्र भवन विनियम 2013 के नियंत्रित निर्माण क्षेत्र में आता है।

निगम आयुक्त राम प्रकाश की सख्ती के चलते आज हरिदास जी की मगरी क्षेत्र में एक साथ आठ बिल्डिंग सीज हुई, लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि पीछोला झील के पास नियंत्रित निर्माण क्षेत्र में बिना स्वीकृति चार-चार मंजिला निर्माण हो गया। यह निर्माण कोई चार पांच घंटे में तो नहीं हुआ होगा। क्या निगम के जिम्मेदारों ( निगम की भवन अनुमति शाखा के जिम्मेदारों, रेवेन्यू इंस्पेक्टर) को अब तक इसकी भनक तक नहीं लगी?। या फिर निगम के जिम्मेदारों की मौन स्वीकृति से यह सब होता रहा? । आज अगर निगम आयुक्त राम प्रकाश सख्ती नहीं करते तो हो सकता कि निर्माण पूरा भी हो जाता और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगती। वाह रे नगर निगम…..।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version