Site iconSite icon AR Live News

उत्तराखंड एवलांच में फंसे 55 श्रमिकों में 50 रेस्क्यू, 4 की मौत, 5 की तलाश जारी

uttrakhand mana avalanche 4 died in 50 rescued workers of BRO, 5 feared to traputtrakhand mana avalanche 4 died in 50 rescued workers of BRO, 5 feared to trap

एआर लाइव न्यूज। उत्तराखंड के चमोली में बदरीनाथ धाम के पास माणा में आए एवलांच में फंसे 55 मजदूरों में से 50 को निकाला जा चुका है, जिनमें चार लोगों की मौत हो गयी है। भारतीय सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। सेना के पीआरओ ले कर्नल मनीष श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार एवलांच में चार लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया और मजदूरों से मुलाकात की। uttrakhand mana avalanche

पीआरओ ले कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 4 हेलिकॉप्टर, स्पेशलाइज्ड रेको रडार्स, यूएवी, क्वाडकॉप्टर्स, एवलांच रेस्क्यू डॉग्स सहित आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगे हुए हैं।बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बंद हैं और रेस्क्यू टीम की प्राथमिकता सबसे पहले गंभीर घायलों को एयरलिप्ट करने की है, ऐसे में सभी मजूदरों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फंसे हुए मजदूर में ज्यादातार बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं।

मोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के 55 मजदूर कंटेनर हाउस में रुके थे, 28 फरवरी की सुबह बदरीनाथ धाम के पास माणा में एवलॉन्च आया था। एवलांच की चपेट में सभी 55 मजदूर आ गए। भारतीय सेना ने शुक्रवार को ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था, जिसमें 33 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन देर शाम तक 22 श्रमिकों का रेस्क्यू नहीं हो सका था। शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और फंसे हुए 22 लोगों में से 17 को रेसक्यू किया जा चुका है और बचे हुए 5 लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू किए गए 50 लोगों में से 4 की मौत हो गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version