Site iconSite icon AR Live News

बिल्डर्स एंड डेवलपर की तीन मंजिला ऑफिस बिल्डिंग सीज

Jayant Builders and Developers seizes building near 100 feet road Savina Circle for not depositing UD taxJayant Builders and Developers seizes building near 100 feet road Savina Circle for not depositing UD tax

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) जमा नहीं करवाने पर नगर निगम उदयपुर ने आज शुक्रवार को शहर के एक बिल्डर्स एवं डेवलेपर की तीन मंजिला ऑफिस बिल्डिंग के साथ ही एक अन्य बिल्डिंग को सीज कर दिया। आज की कारवाई में एक खास बात यह रही कि निगम की टीम जैसे ही एक आयरन गोदाम को सीज करने पहुंची गोदाम मालिक ने निगम टीम को बकाया टैक्स का चैक पकड़ा दिया।(nagar nigam udaipur ud tax)

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि 100 फीट रोड सविना सर्कल के पास जयंत बिल्डर्स एंड डेवलेपर, प्लाट नंबर 433, सेक्टर 12 का निगम में 1167348 रूपए यूडी टैक्स बाकी चल रहा है। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज बेसमेंट और तीन मंजिला व्यवसायिक बिल्डिंग को सीज किया।(nagar nigam udaipur ud tax)

निगम आयुक्त ने बताया कि श्री करणी कृपा (महिपाल सिंह) बोहरा गणेश जी रोड जयश्री कॉलोनी बंजारा फिटनेस सेंटर बिल्डिंग का 269257 रूपए यूडी टैक्स बाकी है। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में इस बिल्डिंग को भी सीज कर दिया गया।

सविना सेक्टर 9 में बांसवाड़ा रोड वर्मा कॉलोनी में मोहम्मद इब्राहिम का नगर निगम में 220829 रूपए टैक्स बाकी था। आज निगम की टीम जैसे ही इनके आयरन गौदाम को कुर्क करने पहुंची तो इब्राहिम ने बकाया टैक्स राशि का हाथों हाथ निगम के राजस्व अधिकारी को चेक सौंप दिया। इसको नगर निगम की सख्ती का असर कहा जा सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version