Site iconSite icon AR Live News

शेयर मार्केट क्रैशः निफ्टी निचले स्तर पर, 29 सालों का रिकॉर्ड टूटा

share market crash sensex and nifty on lowest levelshare market crash sensex and nifty on lowest level

एआर लाइव न्यूज। शेयर मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है share market crash। भारतीय शेयर बाजार आज 28 फरवरी को खुलते ही धड़ाम से गिरा। सेंसेक्स 1300 अंकों से अधिक क्रैश होकर 73276.50 अंकों पर और निफ्टी-50 भी 400 अंकों की गिरावट के साथ 22138.95 पर आ गया। निफ्टी अब अपने 9 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। फरवरी में अब तक निफ्टी 5 प्रतिशत तक गिर चुका है। इसके साथ ही निफ्टी अब 29 सालों में पहली बार लगातार 5वें महीने गिरावट के साथ बंद होता दिख रहा है। share market crash

आज शेयर बाजार के खुलते ही गिरावट इतनी तेजी से दिखी कि बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू करीब 6.1 लाख करोड़ रूपए कम हो गई। शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 7.5 लाख करोड़ रुपए घट गई। शुक्रवार 28 फरवरी को सुबह 10 बजे बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 27 फरवरी को यह लगभग 393 लाख करोड़ रुपए था। share market crash

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कनाडा और मैक्सिको पर 4 मार्च से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने और चीन से आने वाले सामानों पर भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप की इस घोषणा पर चीन की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आयी है, लेकिन इससे ट्रेड वॉर छिड़ने की आशंका है। ट्रम्प की घोषणा के साथ ही बाजारों में दबाव बढ़ा और अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली।

27 फरवरी को विदेशी निवेशकों ने 556.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वर्ष 2025 के दो महीनों में ही विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक वैल्यू के भारतीय शेयरों को बेच दिया है। भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों को इतने बढ़े स्तर पर लगातार पैसा निकालना भारतीय शेयर मार्केट के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। इससे भी भारतीय शेयर बाजार लगातार टूट रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version