Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: अशोका ग्रीन सहित तीन बड़े मैरिज गार्डन सीज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम उदयपुर ने बिना अनुमति चल रही तीन वाटिकाओं मैरिज गार्डन को आज गुरूवार को सीज कर दिया। निगम जल्द ही कुछ अन्य वाटिकाओं को भी सीज करने की तैयारी कर चुका है जो बिना अनुमति संचालित हो रही है।(nagar nigam seizes illegal marriage garden)

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन मेरीज गार्डन बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था। संचालक मुकेश वाधवानी को 15 मई 2024 और 3 जनवरी 2025 को नोटिस दिया गया। उसके बावजूद निगम में लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करने पर आज राजस्व शाखा की टीम ने इस गार्डन को सीज किया।(nagar nigam seizes illegal marriage garden)

शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित मंगल कलश गार्डन को भी सीज किया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि यह भी बिना लाईसेंस के संचालित हो रहा रहा था। लाईसेंस के लिए निगम ने रोशनमाली, चेतन माली को 14 मई 2024 और 3 जनवरी 2025 को नोटिस दिया। उसके बावजूद लाईसेंस के लिए आवेदन नहीं करने पर आज सीज की कार्रवाई की गई।

मीरा नगर शोभागपुरा स्थित परमानंद गार्डन को भी आज सीज किया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि यह भी बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था। लाइसेंस के लिए किशन टांक को 15 मई 2024 और 3 जनवरी 2025 को नोटिस जारी किया गया। उसके बावजूद आवेदन नहीं करने पर आज राजस्व शाखा की टीम ने इस गार्डन को भी सीज किया।

शहर में कई वाटिकाएं बिना अनुमति चल रही है। इनमें से कई वाटिकाओं का एक दिन का किराया ही लाखों रूपए है। वाटिका संचालक तो बिना अनुमति वाटिका चलाकर कमाई कर रहे। दूसरी तरफ लाइसेंस नहीं लेकर निगम को राजस्व नुकसान पहुंचा रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version