रींगस,(एआर लाइव न्यूज)। सीकर जिले के रींगस में बाबा खाटूश्याम जी का लक्खी मेला 28 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है। 12 दिवसीय इस बड़े धार्मिक मेले की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। मेले को लेकर श्रद्धालुओं का रिंगस पहुंचना शुरू हो गया है। (khatushyam ji lakhi mela 2025)
हारे के सहारे बाबा खाटूश्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला को लेकर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के साथ ही श्री श्याम मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। आज गुरूवार रात 10 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे जो कल शुक्रवार शाम 5 बजे खुलेंगे। बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार और विशेष सेवा पूजा के चलते कपाट बंद रहेंगे। मंदिर की सजावट के लिए विदेशों से भी फूल मंगवाए गए है।(khatushyam ji lakhi mela 2025)
मेला स्थल पर सीसी टीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी
मेले को लेकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उनको आवश्यक निर्देश दिए है। मेलार्थियों की सुविधा के लिए 28 फरवरी से 11 मार्च तक खाटूश्यामजी मंदिर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। लखदातार मैदान में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 16 वॉच टावर स्थापित करने के साथ ही मेला स्थल पर जगह जगह सीसी टीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

