उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 2 मई को खुलेंगे। आज बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित किया गया।(Kedarnath Yatra 2025)
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। 2 मई 2025 को प्रातः 7 बजे शुभ मुहूर्त में भक्तों के दर्शन के लिए केदारबाबा के कपाट खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 27 अप्रैल को भैरवनाथ जी का पूजा की जाएगी और 28 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी डोली उखीमठ से केदारनाथ धाम जाने के लिए निकलेगी।(Kedarnath Yatra 2025)
यात्रा को यात्रा सफल और ऐतिहासिक बनाएंगे
केदारनाथ के कपाट खुलने की तारीख तय होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बहुत शुभ दिन है। हमने इस धार्मिक यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की पहले ही समीक्षा कर ली है। यात्रा सफल रहे और बेहतर सुविधा मिले इसके लिए हमारा हरसंभव प्रयास रहेगा। सरकार के सभी विभाग मिलकर इस यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाएंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

