Site iconSite icon AR Live News

सुसाइड मिस्ट्री: कॉलेज की लेक्चरार और सहकर्मी युवती ने फतहसागर में की आत्महत्या

udaipur Suicide Mystery Two college lecturers committed suicide in Fatehsagarudaipur Suicide Mystery Two college lecturers committed suicide in Fatehsagar

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर में कॉलेज की लेक्चरार और सहकर्मी युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही कॉलेज में थीं। मंगलवार सुबह फतहसागर झील में महिला लेक्चरार सविता का शव मिला और शाम को सहकर्मी युवती आदित्या का शव बरामद हुआ है। ये दोनों ही सलूंबर के मीनाक्षी कॉलेज में जॉब करती थी। जहां सविता लेक्चरार थीं, वहीं आदित्या भी यहीं जॉब करती थीं। दोनों रविवार शाम से उदियापोल से लापता थीं, जिनकी गुमशुदगी भी सूरजपोल थाने में दर्ज हुई थी। udaipur Suicide Mystery : college lecturers suicide with her colleague in Fatehsagar udaipur

जांच अधिकारी अंबामाता थाने के हेडकांस्टेबल भरत सिंह ने बताया कि डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा निवासी सविता (45) पत्नी दीता हड़ात और इनके साथ में मौजूद युवती आदित्या खराड़ी (24) के शव स्वरूप सागर लिंक नहर के पास फतहसागर झील से बरामद हुए हैं। सविता का शव आज मंगलवार सुबह फतहसागर झील में बरामद हुआ और इसी जगह शाम को आदित्या खराड़ी का शव बरामद हुआ है। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत हो रहा है कि सविता और आदित्या ने एक साथ फतहसागर में सुसाइड किया है। दोनों के एक साथ सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

सविता मरने से पहले एक लेटर लिखकर छोड़ गयी, जिसमें उसने लेन-देन का हिसाब, संपत्ति के बंटवारे का हिसाब लिखा और सम्पन्न परिवार में बेटे की शादी करवाने की इच्छा जाहिर की। सविता के पति दीता हड़ात ने बताया कि सविता सलूंबर के मीनाक्षी कॉलेज में पढ़ाती थीं, उनके साथ आदित्या भी उसी कॉलेज में जॉब करती थी। आदित्या ने इसी कॉलेज से पढ़ाई की थी और सविता ने उसे भी पढ़ाया था। ऐसे में आदित्या, मेरी पत्नी सविता और बेटी आस्था दोनों के काफी क्लोज थी। दीता हड़ात खुद भी डूंगरपुर में सरकारी स्कूल में टीचर हैं

दीता ने बताया 23 फरवरी को उनकी बेटी आस्था की बीमारी के चलते काफी ज्यादा तबियत खराब हो गयी थी। इस पर वे बेटी को सलूंबर से उदयपुर निजी हॉस्पिटल लेकर आए थे, साथ में सविता और आदित्या भी आए थीं। यहां निजी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने बेटी आस्था की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

दीता ने बताया वह और सविता मृत बेटी आस्था का शव लेकर गांड़ी से डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा गांव लौट रहे थे, साथ में आदित्या भी मौजूद थी। तभी सविता ने उदियापोल बस स्टैंड के पास वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रूकवायी और आदित्या के साथ गाड़ी से उतर गयी, इसके बाद दोनों ही लौटकर नहीं आयीं। काफी तलाश के बाद नहीं मिली तो मैंने सूरजपोल थाने जाकर पत्नी सविता और पत्नी की सहकर्मी आदित्या की गुमशुदगी दर्ज करवायी थी। आज मंगलवार सुबह सविता और शाम को आदित्या के शव फतहसागर झील में स्वरूप सागर लिंक नहर के पास बरामद हुए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version