Site iconSite icon AR Live News

सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का क्या होगा भविष्य.? शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दिया जवाब

education minister madan dilawar reply on mahatma gandhi english medium school question in rajasthan vidhan sabhaeducation minister madan dilawar reply on mahatma gandhi english medium school question in rajasthan vidhan sabha

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन के सम्बन्ध में उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। mahatma gandhi english medium school rajasthan

शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा केवल नाम के लिए महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय खोल दिए गए। इन विद्यालयों में ना तो कक्षा-कक्षों की व्यवस्था की गई और न ही प्रशिक्षित अंग्रेजी माध्यम शिक्षक उपलब्ध करवाए गए। जिनका विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में गठित की गई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की समय-समय पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति द्वारा निश्चित तौर पर शीघ्र ही इस दिशा में उचित निर्णय लेकर विद्यार्थियों के हित में कार्यवाही की जाएगी।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 3737 महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक 6 लाख 76 हजार 466 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स भविष्य में इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ सकेंगे या नहीं, अब यह मंत्रीमंडलीय समिति की रिपोर्ट ही तय करेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version