Site iconSite icon AR Live News

हैंडी क्राफ्ट मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक और ट्रैक्टर शोरूम सहित कई प्रतिष्ठान सीज

udaipur nagar nigam seized many showrooms and shopsudaipur nagar nigam seized many showrooms and shops

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम ने बकाया नगरीय विकास कर को लेकर सख्ती बरतते हुए शनिवार को अवकाश के बावजूद एक के बाद एक कई बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया। निगम ने यह मैसेज भी दे दिया है कि टैक्स जमा करवाओ नहीं तो हम न दिन देखेंगे, न रात और न अवकाश, कभी भी आकर आपका प्रतिष्ठान या आवासीय परिसर सीज कर देंगे। udaipur nagar nigam seized many showrooms and shops of handicrafts market, electronic and vehicle showroom due to UD Tax

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि आज निगम टीम ने गोवर्धन विलास मेन रोड, सर्वऋतु विलास मोगरावाड़ी, दूधतलाई हैंडी क्राफ्ट मार्केट, ग्लास फैक्टी सुंदरवास मेन रोड, टाउनहॉल लिंक रोड और एमबी कॉलेज के सामने कुम्हारों का भट्टा क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठान सीज किए। इनके मालिकों को नोटिस दिए थे, जिसे इन लोगों ने नजरअंदाज किया। इस पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में सीज की कारवाई की गई।

ट्रैक्टर शोरूम : निगम आयुक्त ने बताया कि गोवर्धन विलास मेन रोड पर प्रेम प्रकाश लबाना के तिरूपति ट्रैक्टर शोरूम का निगम में 2,71,717 रूपए टैक्स बाकी है। इनका प्रतिष्ठान सीज किया गया।

व्यावसायिक ऑफिस : सर्वऋतु विलास मोगरावाड़ी कृष्णा ऋतु अपार्टमेंट व्यावसायिक ऑफिस का 3,26,483 रूपए टैक्स बाकी है। रमेश कुमार पेहलवानी को नोटिस दिया, फिर भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज सीज की कारवाई की गई।

हैंडी क्राफ्ट मार्केट : दूधतलाई के पास हैंडी क्राफ्ट मार्केट सहित पांच दुकानों को सीज किया गया। इन प्रतिष्ठानों का निगम में 12,06,974 रूपए टैक्स बाकी है। निगम आयुक्त ने बताया कि गजेंद्र बसंल, मेवार आर्ट को नोटिस दिया फिर भी टैक्स जमा नहीं करवाया।

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम : नगर निगम ऑफिस के ठीक पास टाउनहॉल लिंक रोड पर शिव इलेक्ट्रॉनिक का 2,65,278 रूपए टैक्स बाकी है। अशोक पाहुजा को नोटिस दिया फिर भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर सीज की कारवाई की गई।

सुजुकी शोरूम : एमबी कॉलेज के सामने सुजुकी शोरूम व्यावसायिक परिसर का 5,45,152 रूपए नगरीय विकास कर निगम में बाकी है। हरबंश कोर को नोटिस भी दिया, फिर भी टैक्स जमा नहीं करवाने पर इस परिसर को भी सीज कर दिया गया।

प्लाईवुड शॉप : ग्लास फैक्टी सुंदरवास मेन रोड पर गौरव प्लाईवुड व्यवसायिक प्रतिष्ठान का बकाया 1,91,185 रूपए टैक्स जमा करवाने अशोक जैन, रंगलाल जैन को नोटिस दिया। टैक्स जमा नहीं करवाने पर प्रतिष्ठान को सीज किया गया।

निगम ने आज सीज की कार्रवाई की इन लोगों का कुल 28 लाख रूपए से अधिक का नगरीय विकास कर वर्षों से निगम में बाकी चल रहा है। ये सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाकर खुद रोजाना कमाई कर रहे है और निगम मेंं टैक्स जमा करवाने का नाम ही नहीं ले रहे। निगम भी आखिर कब तक सब्र करेगा। निगम आयुक्त ने बताया कि जितने भी बड़े बकायादार है, उन सभी पर हमारी नजर है और उनके वहां कभी भी सीज करने टीम पहुंच सकती है। udaipur nagar nigam seized many showrooms and shops of handicrafts market, electronic and vehicle showroom due to UD Tax

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version