Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया विशेष पैनल चर्चा का आयोजन

Geetanjali Hospital organized a special panel discussion for senior citizensGeetanjali Hospital organized a special panel discussion for senior citizens

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ का 22वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 22-23 फरवरी 2025 को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की मेजबानी महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान, उदयपुर द्वारा की जा रही है। Geetanjali Hospital organized special panel discussion for senior citizens

आज शनिवार को गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पैनल डिस्कशन का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक गीतांजली हॉस्पिटल के हेड मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार रहे, कार्यक्रम के मोर्डेरेटर के रूप में बायोकेमिस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ आशीष शर्मा रहे।

पैनल डिस्कशन में गीतांजली हॉस्पिटल से टीबी रेस्पिरेटरी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ गौरव छाबड़ा व गीतांजली कैंसर सेंटर से रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट डॉ रमेश पुरोहित शामिल रहे व अन्य हॉस्पिटल से पेट, आंत लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर सेठिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित वार्ष्णेय, जनरल फिजिशियन डॉ कल्पेश चौधरी, अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ आशीष सिंघल शामिल रहे। पैनल डिस्कशन में लगभग 2000 वरिष्ठ नागरिकों प्रशोत्तरी सेशन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष वीके भदाने, महासचिव श्रीहरी शिधाये, विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो आनन्द पालीवाल, महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान, उदयपुर के अध्यक्ष चोसरलाल कच्छारा और महासचिव भंवर सेठ सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए जिनके सम्पूर्ण सहयोग से पैनल डिस्कशन का सफल आयोजन किया गया। Geetanjali Hospital organized special panel discussion for senior citizens

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version