Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः विवाह समारोह में जा रहे यात्रियों की बस रणघाटी में पलटी, महिला सहित दो की मौत, 30 घायल

two died, 30 injured in bus accident at ranghati in udaipur jhadol highwaytwo died, 30 injured in bus accident at ranghati in udaipur jhadol highway

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-झाड़ोल नेशनल हाईवे पर बाघपुरा थाना क्षेत्र में रणघाटी में शनिवार दोपहर विवाह समारोह में जा रहे यात्रियों की बस पलट गयी। हादसे में बस के नीचे दबी महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 सवारियां घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है। सूचना पर डीएसपी नेत्रपाल सिंह, थानेदार वेलाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। bus accident in udaipur Udaipur: two died, 30 injured in bus accident at ranghati in udaipur jhadol highway, bus passengers was going for wedding ceremony

झाड़ोल डीएसपी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे में झामर कोटड़ा निवासी सुमन (40) पत्नी किशन वेद और सलूंबर के अजबरा निवासी राजू (30) पुत्र नाथूजी वेद की मौत हुई है। जबकि तीस सवारियां घायल हैं। सभी घायलों को झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें 13 यात्रियों को उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रैफर किया गया है, इनमें तीन यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। बस में सवार सभी लोग देबारी से झाड़ोल के बदराणा जा रहे थे। 21 फरवरी को बदराणा के जगदीश वेद की देबारी की पूजा से शादी हुई है। आज शनिवार को बदराणा में इनके विवाह समारोह का भोज था, जिसमें शामिल होने दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान-रिश्तेदारों की बस देबारी से बदराणा जा रही थी।

जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग आज शनिवार को विवाह समारोह के भोज में शामिल होने बस से देबारी से बदराणा जा रहे थे।। बस उदयपुर-झाड़ोल हाईवे पर रणघाटी पहुंची ही थी कि तेज गति के कारण अचानक चालक का बस से नियंत्रण खो गया और बस पलट गयी। कुछ यात्री बस के नीचे दब गए, ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version