Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा में हंगामा, मार्शल बुलाने पड़े

Indira Gandhi Controversy in Rajasthan AssemblyIndira Gandhi Controversy in Rajasthan Assembly

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान विधानसभा में आज शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान ही भारी हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।(Indira Gandhi Controversy in Rajasthan Assembly)

हुआ यूं कि विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सवाल जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण से जुड़ा था। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में बजट में हर बार की तरह अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था, लेकिन घोषणा पूरी नहीं हो पायी। मंत्री के इस बयान पर सदन में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान मार्शल भी बुलाए गए।( Indira Gandhi Controversy in Rajasthan Assembly)

विवाद इतना बढ़ गया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई विधायक आसन के पास पहुंच गए और मंत्री के बयान पर खुलकर विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि मंत्री के इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटावाया जाए। काफी देर तक बात नहीं बनी और हंगामा जारी रहा तो विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version