उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर(बड़गांव) निवासी डॉ. पुष्कर शर्मा को गोरखपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट कॉरपोरेट लाइब्रेरियन का अवार्ड दिया गया।(Best Corporate Librarian Award)
यह पुरस्कार नोलेन ओर्गेनाजेशन इन एकेडमिक लाईब्रेरेरीज-इन्नोवेटिव लाईब्रेरी प्रेक्टिस इन डिजिटल ऐरा, एलाईनिंग विद नेशनल एडुकेशन पोलिसी फार विकसित भारत 2027 विषय पर दिया गया है। गोरखपुर में 20 फरवरी से आयोजित हो रहे पुस्तकालय विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पुनम टंडन तथा बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने पुष्कर शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया।(Best Corporate Librarian Award)
एकेडमिक व कारर्पोरेट लाईब्रेरेरीज में 32 वर्ष से अधिक का है अनुभव
उदयपुर के बड़गांव निवासी डॉ. पुष्कर शर्मा वर्तमान में भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में उप महाप्रबंधक ( पुस्तकालय) के पद पर कार्य कर रहे हैं। डॉ.शर्मा ने मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी उदयपुर से लाईब्रेरी साइंस में पीएचडी किया है और एकेडमिक व कारर्पोरेट लाईब्रेरेरीज में 32 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में पेपर प्रजेंट किये है और इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

