नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। रेखा गुप्ता ने आज गुरूवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने रेखा गुप्ता के साथ ही छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापस लौटी है।(Delhi CM rekha gupta Oath Ceremony)
रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में सबसे पहले रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद छह विधायकों को शपथ दिलाई गई। शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता हनुमान मंदिर पहुंची और दर्शन किए।
इन छह विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद उपस्थित राजनेताओं और गणमान्य लोगों ने सीएम और मंत्रियों को बधाई दी। समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।(Delhi CM rekha gupta Oath Ceremony)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

