Site iconSite icon AR Live News

होटल, वाटिका और व्यावसायिक भवन सीज

Hotel garden and commercial buildings seized in UdaipurHotel garden and commercial buildings seized in Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ नगर निगम उदयपुर की गुरूवार को भी सख्ती जारी रही। निगम की टीम ने तीन जगह सीज की कारवाई की इनमें एक होटल,एक वाटिका और एक व्यावसायिक भवन शामिल है।(urban development tax udaipur)

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड पर तोरण बावड़ी क्षेत्र में निर्मला वैध सुशील कार डेकोर का 689177 रूपए नगरीय विकास कर बाकी चल रहा है। राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायह प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में इस व्यावसायिक भवन को आज सीज किया गया। उदयपुर नगर निगम ने ऐसे बड़े बकायादारों पर सबसे पहले सीज की कारवाई कर रहा है जो नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा ही नहीं करवा रहे।(urban development tax udaipur)

सब सिटी सेंटर में सुरेश मोटवानी का 738007 रूपए नगरीय विकास कर नगर निगम में बाकी है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर होटल वेस्ट वुड को सीज कर दिया गया। निगम आयुक्त ने बताया कि न्यू माली कॉलोनी नागदा भवन के सामने वाटिका का 899474 रूपए टैक्स बाकी है। चंदबाला मेहता को नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज इस वाटिका को भी सीज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version