उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। आज बुधवार को प्रदेश के कुछ संभागों में दोपहर बाद तेज हवाएं चल सकती है। कुछ जगह हल्की बारिश की भी संभावना है। उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है। (rajasthan weather update)
मौसम विभाग के अनुसार आज एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की प्रबल संभावना है। जैसलमेर, फलौदी में भी कहीं कहीं मेघगर्जन बारिश की संभावना है। उदयपुर में आज भी सुबह से बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है।(rajasthan weather update)
प्रदेश में कुछ भागों में तापमान में कमी आने की संभावना
पूर्वानुमान अनुसार 20 फरवरी को राजस्थान के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मेघगर्जन बारिश के प्रभाव से आगामी 48 घंटो में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। इसके चलते गर्मी का असर भी महसूस हो रहा है। मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33ण्8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाण् वही जालोर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Strong winds may blow in Bikaner Jaipur and Bharatpur divisions in the afternoon
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

