Site iconSite icon AR Live News

नगर निगम ने दुकानें और गोदाम किया सीज

nagar nigam Udaipur seizes shops and warehousesnagar nigam Udaipur seizes shops and warehouses

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर नगर निगम उदयपुर में आज बुधवार को भी दो जगह सीज की कारवाई की।(nagar nigam Udaipur seizes shops and warehouses)

निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि हिरणमगरी सेक्टर चार में विद्या नगर सुदर्शन एन्क्लेव के सामने संजय डांगी का निगम में 10,44,995 रूपए नगरीय विकास कर बाकी है। नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करवाने पर आज राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में डांगी की दो दुकानें और गोदाम को सीज किया गया।(nagar nigam Udaipur seizes shops and warehouses)

निगम आयुक्त ने बताया कि सब सिटी सेंटर में कुश एंटरप्राइज गोल्डमाइन फर्नीचर का निगम में 8,43,424 रूपए टैक्स बकाया है। नोटिस देने के बावजूद पुष्कर मेनारिया द्वारा बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर आज गोदाम सीज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version