Site iconSite icon AR Live News

दो तहसीलदार 15 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: 60 लाख रूपए मांगी थी घूस

rajasthan ACB Arrest Two Tehsildar for taking bribe 15 lakh rupees in jaisalmerrajasthan ACB Arrest Two Tehsildar for taking bribe 15 lakh rupees in jaisalmer

एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने जैसलमेर में कार्रवाई करते हुए दो तहसीलदार सुमित्रा चौधरी और शिवप्रसाद शर्मा को 15 लाख रूपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। भूखंड रजिस्ट्री, नामांतरण और पैमाइश करवाने की एवज में तहसीलदार ने परिवादी से 60 लाख रूपए रिश्वत मांगी थी। rajasthan ACB Arrest Two Tehsildar for taking bribe 15 lakh rupees in jaisalmer they demand 60 lakh bribe for land mutation

एसीबी महानिदेशक डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जैसलमेर में पदस्थापित भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा चौधरी को स्वयं के लिये और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रसाद शर्मा के लिये 15 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। सुमित्रा चौधरी के गिरफ्तार होते हुए एसीबी की एक टीम ने फतेहगढ़ तहसील कार्यालय पर रेड की और वहां से तहसीलदार शिवप्रसाद शर्मा को गिरफ्तार किया है।

परिवादी ने एसीबी जयपुर को शिकायत दी थी कि परिवादी द्वारा जैसलमेर के फतेहगढ़ तहसील क्षेत्र में खरीदी गयी जमीन और भणियाणा तहसील क्षेत्र में खरीदी जाने वाले जमीन की रजिस्ट्री करवाने, नामान्तरण दर्ज करवाने एवं पैमाइश करवाने की एवज में भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा चौधरी और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रसाद शर्मा द्वारा 60 लाख रूपए रिश्वत की मांग की जा रही है और रिश्वत नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज सोमवार को एडिएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप करते हुए भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा चौधरी को स्वयं के लिये और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रसाद के लिए 15 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया। सुमित्रा चौधरी के गिरफ्तार होते हुए एसीबी की दूसरी टीम ने फतेहगढ़ तहसील कार्यालय पर रेड की और तहसीलदार शिवप्रसाद को गिरफ्तार किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version