Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में 19-20 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश की संभावना

Possibility of isolated rain in Rajasthan on 19-20 FebruaryPossibility of isolated rain in Rajasthan on 19-20 February

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आज सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में शेखावटी क्षेत्र में जबकि 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।(Possibility of rain in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।(Possibility of rain in Rajasthan)

पूर्वानुमान अनुसार 19 फरवरी को दोपहर बाद फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, झुंझुनूं व अलवर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इधर आज उदयपुर में सुबह से ही बादलों की मौजूदगी बनी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version